Deoria: परिवार के 5 सदस्यों को खोने के बाद बेटी ने सीएम योगी से लगाई गुहार,कहा- 'दोषियों का हो एनकाउंटर'
Deoria News: देवरिया नरसंहार, एक ऐसा नरसंहार जिसने मानवता को रौंद कर रख दिया। आक्रोश की चरम सीमा तक जा पहुंचा। आक्रोश की आग में पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गयी। सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया। बड़ी बेटी और बड़ा बेटा घर से बाहर होने की वजह से बच गए। एक बच्चे का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बेटी ने मीडिया के माध्यम से सीएम योगी से खास अपील की है। उसने आरोपियों का एनकांउटर करने की मांग की है।
दोषियों का हो एनकाउंटर सत्य प्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता व भाई-बहनों को खोने के बाद वह टूट चुकी है। उसके दिल में अब एक ही इच्छा है कि दोषियों का एनकांउटर हो। उसने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से दोषियों का एनकाउंटर करने की मांग की है।

धोखे से लिखा ली जमीन शोभिता बताती हैं कि 2014 में प्रेमचंद के घर में ही प्रधानी थी। तब मेरे चाचा प्रमाण पत्र बनाने गए थे। उसने धोखे से उनकी सारी जमीन लिखा ली। चाचा मजबूरी में उसके घर नौकरों की तरह रहने लगे। वह भी दो माह से गायब हैं। उनका भी कुछ पता नहीं।
परिवार पर हमला करने की पहले भी बना चुके हैं योजना शोभिता बताती हैं कि जमीन विवाद में उसके परिवार पर साल 2018 में भी हमला करने की तैयारी थी। लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हुआ। 4 अक्टूबर यानी आज ही इस मामले की तारीख थी। इससे पहले ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications