Deoria News: करंट की चपेट में आने से आरपीएफ जवान की मौत
देवरिया में तैनात आरपीएफ जवान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी है।

Deoria News: देवरिया के बैतालपुर रेलवे स्टेशन रविवार को तेल चोरों को पकड़ने गए आरपीएफ जवान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। चोर मौके से फरार हो गए। इस पूरे मामले की आरपीएफ छानबीन कर रही है। घटना स्थल पर उच्चाधिकारी भी पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के लोहटा क्षेत्र के विशुनपुर गांव के रहने वाले सुधीर सिंह की तैनाती देवरिया के बैतालपुर में थी। वह दो साल से यहां तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हे सूचना मिली कि चोर बैतालपुर तेल डिपो से चोरी कर रहे हैं। इसी सूचना पर वह चोरो को पकड़ने के लिए निकल पड़े । यार्ड में उनको चोर बैगन में पाइप लगाकर तेल चुराते नजर आएं। पकड़ने के लिए वह बैगन पर चढ़े तो एचटी लाइन के चपेट में आ गए और मौके पर मौत हो गई।
आरपीएफ निरीक्षक मनभरन ने बताया कि जवान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गयी है। इस घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवरिया-गोरखपुर मार्ग बैतालपुर तेल डिपो के पास रात में बाइक सवार दो युवकों की टैंकर की चपेट में आने मौत हो गयी। कोतवाली क्षेत्र के गरुणापार मोहल्ले के धोबी टोला के रहने वाले अभिषेक अपने चचेरे भाई रत्नेश के साथ एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications