Deoria : मुलाकातियों के साथ ही जेल से फरार हो गया दुष्कर्म का आरोपी,जेलर को नहीं लगी भनक

देवरिया जेल से एक बंदी अमन पांडेय गुरुवार को जेल से फरार हो गया। वह मुलाकातियों के साथ ही भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे रही है।

deoria jail

Deoria News: देवरिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आयी है जो जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यहां की जेल से दुष्कर्म का आरोपी बड़े आराम से उससे मिलने आये मुलाकातियों के साथ ही बाहर निकल जाता है और इसकी भनक तक जेलर व सुरक्षाकर्मियों को नहीं होती है। देर शाम जब कैदियों की गणना की जाती है तो एक कैदी कम निकलता है। इसके बाद सभी के होश उड़ जाते हैं और जेल के कोने-कोने में कैदी की तलाश की जाती है। पर वह नहीं मिलता है। बाद में इसकी सूचना देवरिया पुलिस को दी जाती है। फरार आरोपी का नाम अमन पांडेय है जो दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था।

जानकारी के मुताबिक,अमन पांडेय देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के बरईपार का रहने वाला है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 16 दिसंबर से जेल में बंद था। गुरुवार को कुछ लोग उससे मिलने जेल आए हुए थे। उनसे मिलने वह मुलाकात स्थल गया हुआ था। आधे घंटे बाद अमन भी मुलाकातियों के साथ बाहर निकल गया।

मुलाकातियों के जाने के बाद कैदियों की गिनती की गई। इसमें एक कैदी कम मिला। सभी बैरकों, शौचालय में अमन की तलाश की गयी लेकिन व नहीं मिला। इसके बाद जेलर ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद से देवरिया पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

इस मामले में जेलर राजकुमार का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी अमन पांडेय से कुछ लोग मिलने आए थेे। इन्हीे मिलने वालों के साथ अमन भी भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।

इस पूरे प्रकरण में देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि जेल प्रशासन की सूचना पर मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने के पश्चात केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    मुजफ्फरनगर: जानसठ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+