Deoria News: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी, एएसपी ने दी यह सफाई
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस हिरासत से रेप का आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। एडिशनल एसपी ने इस पर अपना बयान दिया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देवरिया पुलिस गोविंद निषाद नाम के आरोपी को पेश करने के लिए कोर्ट ले जा रहा था। रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी दौरान आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। इस मामले में एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि एसओजी और पुलिस की अन्य टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में आरोपी गोविंद निषाद ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे गांव की एक नाबालिग लड़की को 5 जनवरी को भगाकर ले गया था। इसके बाद पीड़ित परिवार की तरफ से गैंगरेप, मारपीट और अपहरण का केस दर्ज कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications