Deoria: बेटे की पिटाई से क्षुब्ध पिता का फंदे से लटकता मिला शव
देवरिया में रविवार को एक वृद्ध का शव बागीचे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।

Deoria News: देवरिया के खुुखुंदू क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित बागीचे में रविवार को सुबह एक वृद्ध का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पत्नी ने बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बहादुरपुर के रहने वाले 60 वर्षीय अवधेश चौहान का शनिवार को घर के बंटवारे को लेकर उसके बेटे से विवाद हुआ। बेटे शैलेश ने विवाद में पिता की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध पिता घर से कही निकल गए। परिजनों ने रात में खोजा लेकिन कहीं मिले नहीं । ग्रामीणों ने सुबह बागीचे में अवधेश का शव देखा। इसके बाद पत्नी व बेटी का रो- रो कर बुरा हाल है। अवधेश की पांच संतान हैं। दूसरे नंबर का बेटा शैलेश से पिता का विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच को शव को उतरवाया।
मृतक अवधेश की पत्नी ने थाने पहुंच बेटे शैलेश के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बेटे से विवाद के बाद पिता ने यह कदम उठाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक अवधेश बहुत खुशदिल व मिलनसार स्वभाव का था। कठिन संघर्ष के बाद उसने अपने पांच संतानो का भरण पोषण किया था। उसने रिक्शा चलाकर अपने बेटों को पढ़ाया लिखाया था। छोटा बेटा नेवी में है।












Click it and Unblock the Notifications