UP: मां ने बेटे के साथ नदी में झलांग लगा दे दी थी जान, सामने आई यह बड़ी वजह
देवरिया के उग्रसेन पुल से बुधवार को अपने बेटे के साथ नदी में कूदकर जान देने वाली घटना के कारणों का खुलासा हो गया है।

Deoria News: देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र स्थित उग्रसेन पुल से नदी में बेटे संग छलांग लगाने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला ने अपने ससुराल वालों के कम पढ़े लिखे होने और गलत व्यहवार के कारण यह कदम उठाया था। पद्मा पढ़ाई में टॉपर रह चुकी थी।
इन कराणों से की आत्महत्या
पद्मा नाम की महिला ने बेटे के साथ मरने का फैसला इसलिए किया था क्यों कि वह जिस परिवार में गयी थी वहां के लोगों का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। पद्मा जहां काफी पढ़े लिखे परिवार से थी वहीं उसके ससुराल के लोग कम पढ़े लिखे थे। पदमा बीएससी टाॅपर रह चुकी थी। पदमा की मां एमए और बहनें एमए, बीएड कर चुकी हैं। शादी के बाद से ही वह ग्रामीण परिवेश में चली गई, जिससे वह परिवार से तालमेल नहीं बैठा पायी। वह पति के चरित्र पर भी शक करने लगी थी। क्यों कि पति के फेसबुक पर कुछ लड़कियों की तस्वीर देखी थी।
भाई ने बताया
पद्मा के भाई ने बताया कि दोनों पति- पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी। एक दिन वह बच्चे को लेकर मायके से चले गये और कहां कि तुम्हे यही रहना है। यही विवाद पद्मा की मौत का कारण बन गया।












Click it and Unblock the Notifications