Deoria: ट्रेन की चपेट में आने से मां- बेटी की मौत
देवरिया के भटनी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मां- बेटी की मौत हो गयी है।

Deoria News: देवरिया के भटनी-नूनखार रेलवे स्टेशन के बीच भटनी थानाक्षेत्र के पिपरा देवराज गांव के पास शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर चल रही मां व बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, खुखुंदू थानाक्षेत्र के पवनार गांव की रहने वाली सुनीता अपने तीन बेटियों के साथ भटनी बाजार गयी हुई थी। रात में वह बाजार कर रेलवे ट्रैक से घर जा रही थी। तभी पिपरा देवराज गांव के पास ट्रेन आती देख मां घबरा गयी। उसने तीनों बेटियों को रेलवे ट्रेक से धक्का दे दिया। लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गयी। बड़ी बेटी गीतांजलि को गंभीर चोट आई जिससे देवरिया मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गयी। दो बेटियां अमृता व स्नेहा का इलाज चल रहा है। महिला का पति बाहर रहता है।
घटना के बाद मौके पर भटनी व खुखुंदू पुलिस के अलावा जीआरपी भटनी पहुंच गई। भटनी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। खुखुंदू थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications