Deoria : इग्नू ने शुरु किए यह नए पाठ्यक्रम, इस तिथि तक करें आवेदन
देवरिया में इग्नू ने सात नए पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इतिहास, संस्कृत सहित कई अन्य विषय इसमें शामिल हैं।

Deoria News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, या इग्नू ने देवरिया के बीआरडीपीजी कॉलेज स्थित केंद्र पर सात नये कोर्स संचालित करने की अनुमति प्रदान की है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं।
केंद्र समन्वयक डॉ. अमरनाथ ने बताया कि इग्नू ने यहां सात नए पाठ्यक्रम शुरु किए हैं। जिसमें एमए इतिहास, संस्कृत, प्रमाण पत्र कोर्स-जैविक खेती, फूड एंड न्यूट्रीशन, पर्यावरण अध्ययन, लाइफ एंड थॉट ऑफ डॉक्टर अंबेडकर तथा प्रयोगशाला तकनीकी एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनलिटिकल केमिस्ट्री शामिल हैं।
उन्होेंने बताया कि इसके साथ ही बीए, बीए (ऑनर्स), बीकॉम, एमए हिंदी, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण विकास तथा उद्यमिता एवं सतत विज्ञान विकास प्रमाणपत्र कोर्स मधुमक्खी पालन, मानवाधिकार तथा डेयरी टेक्नोलॉजी एवं फलों तथा सब्जियों के मूल्यवर्धन में डिप्लोमा सहित कुल 27 कोर्स में प्रवेश 15 मई से ही शुरू हो गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक है।
एससी- एसटी के शिक्षार्थी जिनके पिता की वार्षिक आय रुपये 2.5 लाख से कम है वे बीए, बीकॉम तथा कुछ प्रमाणपत्र तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश मात्र 500 रुपये में लेकर कोर्स को पूरा कर सकते हैं। सभी कोर्स यूजीसी के मानक के अनुसार तथा एनईपी 2020 के अनुसार संचालित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications