Deoria News: सरयू नदी में नहा रहे 5 दोस्त डूबे, एक की मौत
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में मेला घूमने आए पांच दोस्तों का सरयू नदी में नहान संकट का कारण बन गया। पांचों नदी में डूब गए। आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरु किया तो वहां कई लोग इकठ्ठा हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। चार दोस्तों को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गयी है।
जानकारी के मुताबिक, बरहज थाना के संत रविदास घाट के पास रविवार को सरयू नदी में नहा रहे पांच दोस्तों में भलुअनी थाना क्षेत्र के तरौली-बरौली निवासी और कक्षा आठ का छात्र अभय विश्वकर्मा 12 वर्ष पुत्र नंदलाल की डूबने से मौत हो गयी। दोस्तों को डूबता देख नदी किनारे मौजूद नाविक और गोताखोर ने 4 को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।

थानाध्यक्ष बरहज ने बताया कि पांच दोस्त इस क्षेत्र में मेला घूमने आए थे। अचानक उनके मन में नदी में नहाने की बात आई और सभी सरयू नदी में नहाने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस घटना में पांच में से चार को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications