शहीद जवान की बेटी का देवरिया DM ने किया कन्यादान, दुल्हन ने लिखी थी भावुक कर देने वाली चिट्ठी

देवरिया। खबर उत्तर प्रदेश देवरिया जिले से है, जहां जिलाधिकारी अमित किशोर मंगलवार की देर रात अचानक बीएसएफ के शहीद जवान अजय कुमार के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने एक पिता की तरह शहीद की बेटी का कन्यादान किया और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। इस शादी समारोह में डीएम अमित किशोर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। तो वहीं, अपने बीच डीएम को पाकर दुल्हन व उसका परिवार काफी खुश था।

Recommended Video

      शहीद जवान की बेटी का देवरिया DM ने किया कन्यादान, दुल्हन ने लिखी थी भावुक कर देने वाली चिट्ठी
      DM Amit Kishore didi kanyadaan martyr BSF jawan Ajay Kumar daughter

      बीएसएफ में तैनात थे अजय कुमार
      दरअसल, सलेमपुर तहसील क्षेत्र के मझौलीराज कस्बे के रहने वाले अजय कुमार बीएसएफ के 88वीं बटालियन में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 25 अगस्त 2018 में एक घटना के दौरान वो शहीद हो गए थे। हालांकि, जवान अजय कुमार की शहादत के बाद उनके परिवार की स्थिति बिगड़ गई। इस बीच शहीद अजय कुमार के परिजनों ने बेटी शिवानी रावत की शादी तय कर दी।

      शहीद की बेटी ने डीएम को लिखा था भावुक पत्र
      शादी तय होने के बाद शहीद बीएसएफ जवान की बेटी ने देवरिया जिले के डीएम अमित किशोर को एक भावुक पत्र लिखा। जिसमें उसने परिवार की स्थिति के अलावा पति की अनुपस्थिति होने का जिक्र किया था। यह भी लिखा था कि डीएम अपने परिवार के साथ उसका कन्यादान करें। यह भावुक चिट्ठी ने डीएम को शादी समारोह में पहुंचने के लिए मजबूर कर दिया। मंगलवार की शाम डीएम अपनी पत्नी के साथ मृतक जवान के घर पहुंच गए और उन्होंने नव दंपती को वह सब कुछ दिया जो एक पिता अपनी बेटी के विदाई के दौरान देता है।

      डीएम को देख परिवार हुआ काफी खुश
      तो वहीं, डीएम अपने परिवार सहित बेटी शिवानी के घर पहुंचे तो घर वालो की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डीएम अमित किशोर ने बताया कि जिलाधिकारी से एक गरीब को जिस प्रकार की अपेक्षा होती है, उसे निभाया है। वहीं लड़की भी डीएम के परिवार को पाकर बहुत खुश थी। शिवानी ने बताया कि मैंने जिले के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा था कि मेरी शादी के समय मेरा कन्यादान करें तो आज उन्होंने मेरे घर आकर हम सब का मनोबल बढ़ाया और मेरा कन्यादान किया। हम सब बहुत खुश हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+