Deoria: टुकड़े-टुकड़े गैंग को भारत से बाहर निकालने में सक्षम है एबीवीपी- बृजेश पाठक

Deoria News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रृजेश पाठक ने रविवार को देवरिया के सेंट्रल एकेडमी सोंदा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 62वें प्रांतीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान एक तरफ उन्होंने जहां पीएम मोदी व सीएम योगी के विकास कार्यों की चर्चा की वहीं दूसरी तरफ एबीवीपी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। हमारे देश की संस्कृति,सभ्यता व मर्यादा को की रक्षा व इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इन्हीं युवाओं पर है। युवा पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। युवाओं का उत्साह व ज्ञान देखने योग्य है। युवा सही मार्ग पर चलते हुए देश व समाज हित में कार्य करते रहे बस यही प्रार्थना करता हूं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का तेजी से विकास हो रहा है। विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,उद्योग सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। एबीवीपी लगातार देश हित में कार्य कर रहा है। टुकड़े-टुकड़े गैंग को भारत वर्ष से बाहर करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े युवा ही सक्षम है। इसे और मजबूत करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहाकि भारतीय संस्कृति व परंपराओं का सभी को अनुशरण करना चाहिए। परंपराएं हमें आधार से जोड़े रखती हैं। और आधार से जुड़ा व्यक्ति ही सब कुछ कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications