देवरिया हत्याकांड पर चढ़ता सियासी रंग: बात 'हैसियत' तक पहुंची, आमने-सामने हुए 'शलभ व शिवपाल'
Deoria News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में एक ही दिन हुई 6 लोगों की हत्या का मामला धीरे- धीरे सियासी रंग लेता दिख रहा। इस मामले में भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी व शिवपाल सिंह यादव आमने-सामने हो गए हैं। दोनों ने आरोप-प्रत्यारोप किया है।
जानिए क्या कहा शलभ मणि ने
देवरिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या पर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्य प्रकाश दुबे परिवार के लोगों की नृशंस हत्या हुई है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी का गुंडाराज देखा है, इस वजह से सदा-सदा के लिए सत्ता से बाहर कर दिया है। समाजवादी पार्टी के गुंडे मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं, कहते हैं विधायक ने हत्या कराई... अरे मैं चुनौती देता हूं तुम्हारी हैसियत है तो एक हजार जांच करा लो।

शिवपाल यादव ने दिया जवाब
इस बात को लेकर शिवपाल यादव ने पलटवार किया है कि उन्होंने कहा ट्विटर पर पोस्ट किया कि विधायक जी, सपा तो विपक्ष में है। आप सियासी रोटी सेंकना बंद कर प्रशासन की जवाबदेही व जिम्मेदारी तय करा लें और अगर पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की आप में हैसियत हो तो न्याय जरूर दिला दें।
शलभ मणि ने जवाब दिया इस पर दोबारा एक्स पर शलभ मणि ने जवाब दिया कि शिवपाल जी, आपकी सरकार का आतंक लोग भूले नहीं, ये पूरा विवाद ही 2014 से है, जब आप सत्ता के मद में अन्याय करा रहे थे। जवाहरबाग से लेकर देवरिया तक जमीनें कब्जा करवा रहे थे। आज भी सपा भले विपक्ष में है, पर अराजकता ही इसकी पहचान है, योगी जी की सरकार है, इसीलिए न्याय की उम्मीद है। बाकी फिर कहता हूं, एक हजार मुकदमे करा लीजिए, या धमकियां दिलवा लीजिए, न डरा हूं, न डरूंगा, गुंडों को गुंडा कहूंगा, भू माफिया को भूमाफिया।












Click it and Unblock the Notifications