UP: कौन है नूर का कातिल, पुआल पर मिले खून के निशान किसके, आखिर प्रेमिका को पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में
देवरिया के गौरी बाजार में पुल के नीचे मिले युवक नूर के शव मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

Recommended Video

Deoria News: देवरिया के गौरी बाजार में पुल के पास बंद बोरे में मिले नूर के शव मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी । पूछताछ के लिए पुलिस ने युवक की प्रेमिका सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मोबाईल कॉल व घर के पीेछे खेत में मिले खून के निशान से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को छानबीन में पता चला है कि मृतक युवक के मोबाइल पर जाे अंतिम काॅल आई थी वह गांव के ही किसी की है। इसके साथ ही यह भी आशंका व्यक्त की गयी है कि युवक की हत्या उसके घर के पीछे एक खेत में की गयी है। इस खेत में पुलिस को खून के निशान मिले हैं। शनिवार को सब्जी विक्रेता नूर मोहम्मद का शव गौरीबाजार थाना के बांकी पुल के नीचे बंद बोरे में मिला था। नूर 28 फरवरी की रात को फोन पर किसी से बात करते हुए अपने घर से निकला था। इस मामले में पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लिया है। यह युवती नूर की प्रेमिका बताई जा रही है। नूर मोहम्मद की मां फातिमा ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने कहा कि नूर ही हत्या मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई साक्ष्य भी मिले हैं। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएग।












Click it and Unblock the Notifications