Deoria News: जानिए कौन है पांच बार नेशनल टीम से खेलने वाली सोनाक्षी,मिली यह बड़ी उपलब्धि

देवरिया की रहने वाली सोनाक्षी का चयन ऑल इंंडिया यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैपिंयनशिप में हुआ है।वह पांच बार नेशनल स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी हैं।

sonakshi

Gorakhpur News: यूपी टीम से पांच बार नेशनल खेल चुकी सोनाक्षी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। सोनाक्षी का चयन आल इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबॉल कैंप में चयन हुआ है। 12 से 17 जनवरी तक ग्वालियर के एलएनआईपी यूनिवर्सिटी में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

भाई बहनों में सबसे छोटी है सोनाक्षी
सोनाक्षी देवरिया जिले के पथरदेवा के मझौवा की रहने वाली है।इनके पिता विजय सिंह ने इनकी खेल भावना को हमेशा बढ़ावा दिया। 6 भाई-बहनों में सोनाक्षी सबसे छोटी हैं। उनके पिता ने बताया कि सोनाक्षी बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी। उनकी खेल प्रतिभा का घर में सभी सम्मान करते और उसे बढ़ावा भी देते थे।

सोनाक्षी उत्तर प्रदेश की अंडर-16 फुटबॉल टीम से मणिपुर में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। नेशनल अंडर-19 महिला टीम से वह गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं। यह सीनियर स्कूल फुटबॉल में भी दो बार नेशनल खेल चुकी हैं। इसके बाद इनका चयन यूपी के सीनियर नेशनल टीम हुआ। वह पांच बार नेशनल फुटबॉल खेल चुकी हैं। खेलो इंडिया में सोनाक्षी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। यह सिल्वर मेडर गर्ल का खिताब भी जीत चुकी हैं।

कभी पाबंदियों ने रोके थे कदम
सोनाक्षी वर्तमान समय में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से बीपीएड कर रही हैं। अभी उनका पहला साल है। उन्होंने बताया कि वैसे तो खेल में उनके माता-पिता व भाई-बहनों का हमेशा सपोर्ट रहा। लेकिन शुरुआती दिनों में वर्षो से चली आ रही परंपरा ने थोड़ी समस्या पैदा की थी। लड़कियों को घर से दूर जाना मना था। मैं खेलती गयी। मुकाम मिलते गये और बाद में पूरा परिवार भी सपोर्ट करने लगा।

देश के लिए गोल्ड जितना है सपना
सोनाक्षी का सपना देश के लिए गोल्ड मेडल जितना है। देश को फुटबाल में नई पहचान दिलाना सोनाक्षी का सपना है। अभी वर्तमान समय में वह कड़ी मेहनत कर रही हैं ताकि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+