Deoria : सिवान से बरामद हुआ देवरिया का अपह्रत व्यापारी
देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र के अपह्रत व्यापारी को पुलिस ने दस घंटे के भीतर बरामद कर लिया है।व्यापारी को बिहार के सिवान से बरामद किया गया है।व्यापारी सुबह घर से टहलने निकला था।दो घंटे जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इस
देवरिया,27 जुलाई: देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र के अपह्रत व्यापारी को पुलिस ने दस घंटे के भीतर बरामद कर लिया है।व्यापारी को बिहार के सिवान से बरामद किया गया है।व्यापारी सुबह घर से टहलने निकला था।

दो घंटे जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए व्यापारी मनोज को बरामद कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के नौगांव के रहने वाले रेडीमेड व्यवसाई मनोज कुशवाहा सुबह टहलने निकले थे।रहस्य में हालत में अपहरण कर लिया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सभी को डरा दिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और व्यापारी की बरामदगी के लिए टीमें रवाना कर दी। का दौरा किया और पुलिस ने तत्काल बिहार सीमा पर छापेमारी शुरू कर दी।
अपहृत व्यवसायी के मोबाइल का अंतिम लोकेशन ट्रेस किया गया। उसका लोकेशन बिहार के सिवान में मिला । पुलिस ने छापेमारी करते हुए व्यापारी को बरामद कर लिया है।
थानाध्यक्ष बघौचघाट ने बताया कि व्यापारी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें छानबीन और तलाश में जुट गयी। सर्विलांस की मदद से लोकेशन सिवान मिला।युवक को बरामद कर लिया गया है ।आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपहृत व्यवसायी मनोज कुशवाहा को बिहार के हसनपुरा बाजार से बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम उसे लेकर देवरिया आ रही है। अपहृत व्यवसायी अभी बदहवाश की स्थिति में है। पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। -संकल्प शर्मा, एसपी












Click it and Unblock the Notifications