Deoria News: पिता की गोद से छीनकर मनबढ़ों ने मासूम को फेंका दीवार पर,मौत
देवरिया के साकेतनगर पूर्वी मोहल्ले मेें सोमवार की सुबह मनबढ़ों ने रास्ते के विवाद में एक मासूम को पिता की गोद से छीनकर दीवार पर फेंक दिया। जिससे मासूम के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गयी।चोट लगने के बाद पिता उसे
Deoria News: देवरिया के साकेतनगर पूर्वी मोहल्ले मेें सोमवार की सुबह मनबढ़ों ने रास्ते के विवाद में एक मासूम को पिता की गोद से छीनकर दीवार पर फेंक दिया। जिससे मासूम के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गयी।चोट लगने के बाद पिता उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, साकेत नगर के रहने वाले राजन जायसवाल सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने बच्चे को लेकर इलाज कराने अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में पानी लगा था तो वह सड़क किनारे दीवार पकड़ कर जाने लगे। इसी बात पर वहां मौजूद एक व्यक्ति से राजन का विवाद हो गया। विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच मनबढ़ युवक ने मासूम को पिता की गोद से लेकर दीवार पर फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घायल पुत्र को लेकर पिता जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कोतवाल मृत्युजंय सिंह ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications