Deoria: सुबह टहलने गए युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
देवरिया कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर बुधवार सुबह घर से निकले युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

Deoria News: देवरिया के सलेमपुर रामपुर बुजुर्ग के पास एक युवक का शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ है। युवक घर से सुबह टहलने निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के महदहां गांव के रहने वाले युवक धर्मेन्द्र यादव सुबह भोर में टहलने गए थे। जब यह सुबह काफी देर तक नहीं आए तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरु कर दी। लड़के का शव गांव के समीप रामपुर बुजुर्ग मोड़ के पास गुमटी के पीछे मिला। युवक के सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की है। गांव में चर्चा है कि युवक के हत्या का कारण कोई पुरानी रंजिश भी हो सकती है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या के पक्ष को ध्यान में रखकर भी छानबीन हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications