UP News: देवरिया मामले में CM योगी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, गांव में भारी फोर्स तैनात

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुई हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। घटना पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घायलों को समुचित उपचार करने के लिए भी जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। साथी यह भी कहा गया है कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। कमिश्नर और आईजी को इस मामले में त्वरित कठोर कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिया गया है।

cm-gave-instructions-for-strict-action-in-deoria-incident-of-up

दरअसल, उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सोमवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। लेहड़ा टोले के सत्य प्रकाश दुबे और अभयपुरा टोल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के बीच काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।

आरोप है कि सोमवार सुबह प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे इसी दौरान दोनों पक्ष में कहा सुनी हो गई। कहां सोने के बाद सत्य प्रकाश दुबे के तरफ के लोगों द्वारा प्रेमचंद यादव के साथ मारपीट की गई, जिसमें प्रेमचंद की मौत हो गई।

प्रेमचंद यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद प्रेमचंद यादव के परिवार के लोग सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर हमला बोल दिए। इस दौरान प्रेमचंद पक्ष के लोग लाठी डंडा के साथ ही असलहा लेकर सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे और लोगों ने सत्य प्रकाश समेत पांच लोगों की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद प्रेमचंद यादव के पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय थाने के साथ ही आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई, इसके अलावा आला अधिकारी भी गांव में पहुंचकर जायजा लिए।

दोनों पक्षों के बीच के तनाव को ध्यान में रखते हुए गांव में भारी फोर्स तैनात की गई है। फोर्स की तैनाती और हत्याकांड के बाद गांव में रहने वाले लोग खुद को अपने घरों में कैद कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+