UP: जानिए कैसे सीएम योगी के सख्त तेवर देख छूटे बदमाशों के पसीने, दो दशक बाद कब्जा मुक्त हुआ पीड़िता का घर

Deoria News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खौफ बदमाशों में किस कदर है इसका एक उदाहरण देवरिया जिले में देखने को मिला है। यहां बदमाशों के डर से 22 साल से गांव से दूर रह रही महिला को अब अपना मकान मिल चुका है। जनता दरबार में महिला ने सीएम योगी ने फरियाद की थी। सीएम के सख्त तेवर के बाद अधिकारियों ने अगले ही दिन पीड़िता का घर कब्जा मुक्त करा दिया।

देवरिया जिले में बरहज क्षेत्र के नरसिंहडांड़ गांव निवासी और पूर्व प्रधान शांति देवी मंगलवार को 22 वर्ष बाद अपने गांव पहुंचीं। इन्होने गांव के ही कुछ बदमाशों के भय से घर छोड़ दिया था। पुत्रियों के साथ किसी तरह जीवन यापन कर रहीं थी।

cm

अभी हाल ही में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे पर थे तब शांति देवी ने जनता दरबार में उनसे मुलाकात की थी। सीएम योगी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर हाल में घर खाली कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अगले ही दिन महिला के घर पहुंचे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबंगों से घर खाली कराया लिया गया।

पीड़िता 22 साल बाद जब अपने घर पहुंची तो वह रो पड़ी। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ बदमाशों ने मेरे पति व इकलौते पुत्र की हत्या कर दी थी। उसके बाद से मैं बेटियों को लेकर बाहर चली गयी। पिछले दो दशक में हम यहां नहीं आए। सीएम योगी के पहल के बाद मेरा घर मुझे मिला। इसके लिए मैं सीएम के प्रति आभार प्रकट करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+