UP: जींस पहनने पर दादा और चाचा ने मिलकर की नाबालिग की हत्या, पुल से फेंकी लाश
देवरिया, 22 जुलाई: यूपी के देवरिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 17 वर्षीय लड़की के जींस पहने पर दादा और चाचा ने मिलकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद उसके शव को पुल से फेंक दिया। लेकिन शव पुल की ग्रिल पर फंस गया और घंटों तक वहीं लटका रहा। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की शिनाख्त के बाद मामले की जांच की। जांच में मामले का खुलासा होने के बाद मृतका के दादा और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। चाचा की तलाश जारी है।

दादा और चाचा ने जींस पहनने से किया मना
पुलिस के मुताबिक, लड़की का परिवार लुधियाना में शिफ्ट हो गया था। लुधियाना में जाने के बाद उसने जींस और टॉप पहनना शुरू कर दिया था। वह कुछ दिनों पहले ही अपनी मां के साथ लुधियाना से लौटी थी। यहां भी वह जींस और टॉप पहन रही थी। इस पर चाचा और दादा ने उसे सलवार-सूट, दुपट्टे के साथ पहनने को कहा, लेकिन लड़की ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसपर उसे रोज ताने मिलने लगे। लड़की ज्यादा समय घर के बाहर बिताने लगी।
दादा और चाचा ने ली लड़की की जान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते सोमवार को लड़की ने जींस पहनी थी, जिसपर उसके दादा और चाचा ने उसे चेतावनी दी थी। चेतावनी के बावजूद लड़की ने गुरुवार को एक बार फिर जींस पहन ली। इसपर दादा और चाचा ने उसे बुरी तरह पीट दिया। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
पुल के ग्रिल पर फंसा शव, दादा सहित दो गिरफ्तार
लड़की मौत से घबराए परिजनों शव को पुल से फेंकने की कोशिश की, लेकिन शव पुल के ग्रिल पर फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़की की मामा ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी दादा और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications