Delhi Accident: कार- बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में Zomato डिलीवरी बॉय और दो बहनों की मौत

नई दिल्ली, 01 मई: राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की बुरी तरह से आपसी टक्कर में जोमैटो डिलीवरी बॉय और दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके के विकास मार्ग की है, जहां कल (शनिवार) रात एक बाइक और कार की टक्कर में जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर और दो बहनों ने दम तोड़ दिया।

Zomato delivery boy Accident

पुलिस के मुताबिक, लड़कियां और उनके परिवार के पांच अन्य लोग पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी से कड़कड़डूमा स्थित अपने घर लौट रहे थे। तीन लोग वैगन आर कार में आगे बैठे थे, जबकि चार पीछे बैठे थे। बताया जा रहा है कि जब कार लक्ष्मी नगर से गुजर रही थी तो बाइक पर सवार जोमैटो का डिलीवरी पार्टनर रास्ते में अचानक आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में कार चालक ने कंट्रोल खो दिया।

जिसके बाद कार कई बार पलटी लेते हुए वालिया नर्सिंग होम के पास बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पलटी हुई कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां 17 वर्षीय ज्योति और 19 वर्षीय भारती को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई।

हादसे को लेकर पुलिस ने कहा कि Zomato के डिलीवरी पार्टनर की पहचान अभी बाकी है। वहीं हैरानी की बात यह सामने आई कि जब स्थानीय लोग दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जोमैटो डिलीवरी बॉय को नजदीकी अस्पताल मैक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कोई बेड उपलब्ध नहीं था और जब वे बिस्तर की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे थे, तो डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने बेड ना होने की बात कहकर युवक को भर्ती नहीं किया, जिसके थोड़ी ही देर बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+