Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Youth Congress Protest: भारत मंडपम में AI समिट के दौरान सुरक्षा चूक, यूथ कांग्रेस का 'शर्टलेस' प्रदर्शन

Youth Congress Protest Bharat Mandapam: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हाई-प्रोफाइल 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के आखिरी दिन सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक और हंगामे की खबर सामने आई है। शुक्रवार, 20 फरवरी को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के भीतर घुसकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय 'एआई इम्पैक्ट समिट' के समापन के दिन शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्य परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया।

youth-congress-protest-bharat-mandapam

प्रदर्शनकारियों ने न केवल नारेबाजी की, बल्कि अपनी शर्ट उतारकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया।

IYC Protest Bharat Mandapam: कैसे हुआ प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, AI Impact Summit के दौरान भारत मंडपम में बड़ी संख्या में देश-विदेश के प्रतिनिधि, अधिकारी और वीवीआईपी मौजूद थे। इसी बीच यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के अंदर पहुंचे और अचानक नारेबाजी शुरू कर दी।

विरोध को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट उतार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए सुरक्षा बलों और पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालते हुए हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हिरासत में लिए गए लोग वैध पास या QR कोड के जरिए कार्यक्रम स्थल में दाखिल हुए थे या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन से संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा सकता है।

Delhi Police की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद भारत मंडपम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रदर्शनकारी किस तरह से अंदर तक पहुंचे और क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई चूक हुई। AI Impact Summit जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के दौरान इस तरह की घटना को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।

हालांकि यूथ कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और AI से जुड़े मुद्दों पर विरोध जता रहे थे। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के उद्देश्य और इसके पीछे की योजना की भी जांच की जा रही है।

AI Impact Summit के दौरान बढ़ाई गई सतर्कता

इस घटना के बाद भारत मंडपम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और एंट्री पॉइंट्स पर पास और QR कोड की जांच और सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी तरह के अवैध प्रदर्शन से बचें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि AI Impact Summit जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+