दिल्ली के ITO स्थित ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में घुसा यमुना का पानी, 33 छात्रों का किया गया रेस्क्यू

दिल्ली के आईटीओ स्थित ट्रेनिंग सेंटर में यमुना का पानी घुसने के बाद डीएफएस ने 33 छात्रों का रेस्क्यू किया है।

तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद दिल्ली में यमुना के जलस्तर में थोड़ी गिरावट आई है। वहीं, यमुना का पानी दिल्ली के शहरी इलाकों में घुस गया। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली अग्निशमन सेना ने आईटीओ में 33 छात्रों का बाहर निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने शनिवार को मध्य दिल्ली के आईटीओ स्थित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) परिसर में बाढ़ का पानी घुसने के बाद वहां फंसे 33 छात्रों को निकाला।

Yamuna water enters Delhi ITO

अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 11:20 बजे एक कॉल आई। इसके बाद वो संस्थान में छात्रों को बचाने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि फायर टेंडर का उपयोग करके डीएफएस कर्मचारियों ने आईआईपीए में फंसे भारतीय सांख्यिकी सेवा के 33 ट्रेनियों को बचाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

उफनाती नदी का पानी अब शहरों में भी प्रवेश करने लगा है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीरी गेट और रिंग रोड के पास मठ बाजार में पानी घुस गया, जहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में सिर्फ 2 दिन बारिश हुई। 6 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही तो बाढ़ क्यों आ रही है? बीजेपी शासित केंद्र की हरियाणा सरकार षड्यंत्र के तहत दिल्ली को बाढ़ में झोकने की पूरी कोशिश कर रही है।

वहीं, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हम नियमित रूप से यमुना नदी के पास निकासी कर रहे हैं। पानी के कटान को रोकने के लिए कई तटबंध लगाए गए हैं. हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+