Wrestlers Protest: क्या दिल्ली फिर ट्रैक्टरों से भर जाएगी? प्रदर्शन के बीच ट्रेंड हुआ ट्रैक्टर_लेकर_दिल्ली_चलो
Wrestlers Protest: पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से लोगों में रोष है। ट्विटर पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिल्ली में इतने ट्रैक्टर लेकर आ जाएंगे कि कहीं जगह नहीं बचेगी।

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से हाथापाई की घटना सामने आई। दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच हाथापाई हुई। इस बीच कई पहलवान घायल भी हो गए। इसको लेकर राजनीति भी काफी गरमा गई है।
दिल्ली में ट्रैक्टर लाने की तैयारी
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से पहलवानों में काफी रोष है। कई राजनीतिक दलों ने पहलवानों के विरोध का समर्थन दिया है। इस बीच #ट्रैक्टर_लेकर_दिल्ली_चलो हैजटैग काफी ट्रेंड हो रहा है। पहलवानों के समर्थन में दिल्ली में फिर से ट्रैक्टर लाने की तैयारी हो रही है।
दिल्ली हो गई थी जाम
किसान आंदोलन के समय में ट्रैक्टर से दिल्ली को जाम कर दिया गया था। इस बार फिर से दिल्ली को जाम करने की तैयारी हो रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि खेती के लिए हमने ट्रैक्टर से दिल्ली को जाम कर दिया था। इस बार बात बेटी की है तो फिर से ट्रैक्टर लाएंगे।
किसान और मजदूर यूनियन आए समर्थन में
वहीं, एक यूजर महेश चौधरी ने लिखा कि जाट तो गाय के लिए लड़ गए, यहां तो बात बेटी की है। हरियाणा किसान यूनियन और मजदूर यूनियन एक साथ पहलवानों की सपोर्ट में आए। यूनियन का बड़ा फैसला जैसे ही जंतर-मंतर से कोई संदेश आता है, वह उस पर कार्रवाई करेंगे।
Recommended Video

बहन-बेटियों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं
उधर, एक यूजर ने कहा कि देश का जवान अपनी बहन-बेटियों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेगा। आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली को चारों ओर से घेर लेंगे लेकिन बेटियों की आंखों में आंसू नहीं देखेंगे। एक यूजर ने लिखा कि इतने ट्रैक्टर लेकर पहुंच जाएंगे कि दिल्ली में पैर रखने की जगह नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस के साथ हाथापाई में दुष्यंत फोगाट का फूटा सिर, अन्य पहलवान भी घायल












Click it and Unblock the Notifications