Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस के साथ हाथापाई में दुष्यंत फोगाट का फूटा सिर, अन्य पहलवान भी घायल
Wrestlers Protest: गीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस ने मेरे छोटे भाई दुष्यंत फोगाट का सिर फोड़ दिया। अन्य पहलवान भी घायल हैं।

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस और पहलवानों की बीच हाथापाई हुई है। जिसमें दुष्यंत फोगाट का सिर फूट गया।
पहलवान गीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा कि जंतर-मंतर पर पुलिस ने पहलवानों पर हमला किया। जिसमें मेरे छोटे भाई दुष्यंत फोगाट का सिर फोड़ दिया गया। अन्य पहलवान को भी चोट आई है। दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई बहुत ही शर्मनाक है।
बता दें कि बुधवार रात को दिल्ली पुलिस के जवानों और पहलवानों के बीच हाथापाई हो गई। धरना देने वाले पहलवानों में ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों और धरना दे रहे पहलवानों के बीच हाथापाई की नौबत दिखी।
इससे पहले WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि अगर मेरी पार्टी मुझे इस्तीफा के लिए कहेगी तो हम इस्तीफा दे देंगे। इससे पहले बृजभूषण सिंह ने कहा था कि अगर पीएम मोदी कहेंगे तो वह इस्तीफा दे देंगे। अमित शाह या जेपी नड्डा भी कहेंगे तो इस्तीफा दे देंगे। अगर मेरी पार्टी मुझसे इस्तीफा चाहती है तो हम इस्तीफा देंगे।
Recommended Video

वहीं, दूसरी तरफ बृजभूषण सिंह ने कहा कि पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में जो ताकतें शाहीन बाग, किसान आंदोलन में सक्रिय थीं, वही आज दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा इनका मकसद नहीं है। इनका निशाना कहीं और यानी मेरी पार्टी है।
इनकी मांग पर FIR दर्ज हो गई है, उसके बाद भी ये घर नहीं जा रहे हैं। जिस तरह से प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे। जिस तरह से लोग इकट्ठा हो रहे हैं और जिन भाषा का प्रयोग हो रहा है, इससे लगता है कि यह पहलवानों का विरोध प्रदर्शन नहीं है।
यह भी पढ़ें- Wrestling Row: जंतर-मंतर पर डटे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications