अरविंद केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखीं महिलाएं, केजरीवाल बोले- फ़िक्र मत करना, अब मैं आ गया हूं
Arvind Kejriwal News: तीसरी बार दिल्ली की कुर्सी पाने के लिए अरविंद केजरीवाल पूरी ताकत के साथ गाउंड जीरो पर उतर गए हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मोती नगर विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा की। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। केजरीवाल की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने के कूद पड़े।
पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में मुफ़्त और 24 घंटे बिजली आती है जबकि बीजेपी शासित 22 राज्यों की सरकारों में कहीं भी 24 घंटे बिजली नहीं आती। आज मुझसे मिलने भारी संख्या में माताएँ और बहनें आईं हैं।

"हरियाणा, यूपी और राजस्थान में फोन लगाकर पूछना"
बीजेपी की 22 राज्यों में सरकार है, आप गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत सभी राज्यों में फ़ोन लगाकर पूछ लेना कि क्या वहाँ 24 घंटे बिजली आती है? दिल्ली में 24 घंटे और मुफ़्त बिजली आती है। जेपी ने मुझे जेल भेजने के बाद दिल्ली की सड़कों की रिपेयर का काम रुकवा दिया, सीवर की सफ़ाई नहीं होने दी। आप फ़िक्र मत करना, अब मैं आ गया हूँ, सड़कों की तेज़ी से मरम्मत शुरू हो गई है।
आगे केजरीवाल ने कहा, कुछ लोगों के पानी के बढ़े हुए बिल आ रहे हैं। आप चिंता मत करना, मुझे Vote देकर मुख्यमंत्री बना देना, आप सभी के पानी के बिल भी माफ़ कर दूंगा।
बता दें कि जेल से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 'जनता की अदालत' का आयोजन किया था। आयोजन में उन्होंने कहा था कि जब तक दिल्ली की जनता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीताकर उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती है, तब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगें। आप की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, सीएम आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन आदि रोड शो और पदयात्राएं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications