राजधानी फिर शर्मसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, रेलवे के चार कर्मचारी गिरफ्तार
गैंगरेप के चारों आरोपी स्टेशन पर ही बिजली विभाग में काम करते थे और इस वीभत्स घटना को रेलवे स्टेशन पर बने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस स्टाफ क्वार्टर के अंदर अजाम दिया गया।
नई दिल्ली, 23 जुलाई: देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे के ही चार कर्मचारियों पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना 21 जुलाई की है और मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी चारों रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगरेप के चारों आरोपी स्टेशन पर ही बिजली विभाग में काम करते थे और इस वीभत्स घटना को रेलवे स्टेशन पर बने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस स्टाफ क्वार्टर के अंदर अजाम दिया गया।

डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गुरुवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 पर बने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस स्टाफ क्वार्टर के अंदर महिला के साथ गैंगरेप किया। इस घटना के संबंध में गुरुवार देर रात ही करीब 2:27 बजे एक कॉल आई, लेकिन जब स्टाफ ने फोन करने वाले की तलाश की तो महिला नहीं मिली। इसके बाद संपर्क करने पर महिला ने मुझे बताया कि वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर खड़ी है।
पति से अलग रह रही थी महिला, आरोपी ने किया नौकरी का वादा
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला अपने पति से पिछले करीब एक साल से अलग रह रही थी और कोर्ट में उसके तलाक का मामला चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला की पहचान आरोपियों में से एक से हुई और उसने खुद को रेलवे का कर्मचारी बताते हुए महिला को नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर लगातार बातें होती रहीं और 21 जुलाई को आरोपी ने बर्थडे पार्टी के बहाने महिला को अपने घर पर बुलाया
वारदात के दौरान क्वार्टर के बाहर दो साथियों ने दिया पहरा
महिला रात को करीब 10:30 बजे दिल्ली के कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरी, जहां से आरोपी ने उसे पिक किया और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 पर लेकर आया। आरोपी ने महिला से प्लेटफॉर्म पर बने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस स्टाफ क्वार्टर में बैठने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ क्वार्टर में आया और दरवाजा अंदर से लॉक कर महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपी के दो साथियों ने बाहर खड़े रहकर पैरा दिया, ताकि किसी को घटना के बारे में पता ना चल पाए।












Click it and Unblock the Notifications