Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मौसम हो रहा खुशनुमा, खिली धूप से पारा बढ़ा, जानिए आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी में आज का औसत तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जोकि इस मौसम के लिहाज से सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं आर्द्रता यानि नमी की बात करें तो यह आज सुबह 8.30 बजे 88 फीसदी दर्ज की

delhi

कड़ाके की ठंड से दिल्ली के लोगों को अब राहत मिलने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में पारा अब बढ़ने लगा है, जिसकी वजह से सर्दियों के जाने की शुरुआत हो गई है। तेज धूप और नमी में कमी आने की वजह से दिल्ली में मौसम और भी अच्छा हो गया है। हालांकि पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं का असर जरूर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से लोगों को अभी भी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी में आज का औसत तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जोकि इस मौसम के लिहाज से सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं आर्द्रता यानि नमी की बात करें तो यह आज सुबह 8.30 बजे 88 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शनिवार की बात करें तो मौसम काफी खुशनुमा था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। वहीं हरियाणा और गुरुग्राम की बात करें तो यहां पर पारा 10-23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुममान है। फरीदाबाद में पारा 10-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यूपी और गाजियाबाद में पारा 12-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि सोमवार को पारा दिल्ली-एनसीआर का पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि मंगलवार और बुधवार को हवा की रफ्तार 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। मौसम विभाग की ओर कहा गया है कि 10 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। दिल्ली और एनसीआर की हवा की गुणवत्ता की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से इसमे सुधार देखने को मिला है। शनिवार को सुबह 9 बजे यह 233 AQI दर्ज किया गया। वहीं रविवार की सुबह आनंद विहार के पास 367 तक पहुंच गया। बता दें कि 201-300 के बीच को खराब, 301-400 के बीच को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+