फिर पलटे केजरीवाल, कहा पार्टी कहे तो लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

हलांकि उन्होंने एकबात तो साफ-साफ कहीं कि वो प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं है,लेकिन वो अपनी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाली बात से पलट गए। गौरतलब है कुछ दिनों पहले ही केजरीवाल ने कहा था कि वो या उनकी पार्टी का कोई भी विधायक लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अब वो इससे इंकार कर रहे है।
केजरीवाल ने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होगा, कांग्रेस का इसमें कोई रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पारटी ने जो दिल्ली में करके दिखाया है वो अब उसे राष्ट्रीय स्तर पर दोहराएंगे। भाजपा पर वार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोदी के विजय रथ को रोक दिया है।












Click it and Unblock the Notifications