"मोदी पीएम बनें तो सिर मुडंवा लूंगा" वाले वादे को अब क्यों नहीं पूरा करेंगे AAP नेता सोमनाथ, बताई ये खास वजह
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने वादा ने लोकसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। अब भारती इस वादे को पूरा करने से इनकार कर रहते हुए वजह बताई है।
हालांकि अपने इस वादे हो लेकर भारती का तर्क है कि मोदी ने अकेले चुनाव नहीं जीता है। भारती ने कहा उन्होंने अपने गठबंधन के समर्थन से चुनाव जीता है। मोदी का तीसरा कार्यकाल एनडीए सहयोगियों के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका वादा मोदी के स्वतंत्र रूप से जीतने पर आधारित था। चूंकि यह शर्त पूरी नहीं हुई, इसलिए भारती ने अपना सिर मुंडवाने से इनकार कर दिया।

दरअसल, चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा थ ''अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं, तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा।'' उन्होंने भाजपा के चुनाव अभियान की भी आलोचना की थी और कहा कि यह उनकी हताशा और विश्वास की कमी को दर्शाता है।
सोमनाथ भारती ने कहा था चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल उनके हारने के डर को दर्शाता है। भारती ने कहा, "उन्होंने इतनी गलतियाँ की हैं कि अगर वे हार गए तो उन्हें हिसाब देने से डर लगेगा।" उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सीधे जीतना असंभव है।
मोदी की तीसरी बार जीत के बाद जब जब दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भारती से एक्स पर तुरंत अपना सिर मुंडवाने को कहा तो सेामनाथ ने ये प्रतिक्रिया दी है।
कपूर ने कहा है कि "हम जानते हैं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को अपनी बातों का कोई सम्मान नहीं है, लेकिन इस बार लोग चाहते हैं कि सोमनाथ भारती या तो अपना सिर मुंडवा लें या फिर सार्वजनिक जीवन छोड़ दें।" यह बयान भारती से उनके पहले के वादे पर कायम रहने के आह्वान को रेखांकित करता है।












Click it and Unblock the Notifications