'पीएम मोदी संवेदनशील मुद्दे पर चुप क्यों हैं?', विमानों को मिल रहीं बम की धमकियों पर बोले संजय सिंह
New Delhi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश असुरक्षा और भय के माहैल में है। विचलित है कि PM मोदी के कार्यकाल में सुरक्षा का ये हाल है कि एयरलाइंस को धमकी मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि 50 एयरलाइंस को धमकी दी जा रही है। देश के अलग अलग राज्यों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। मैं ये पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी सुरक्षा के इतने संवेदनशील मुद्दे पर चुप क्यों हैं? इस पूरे मसले पर मोदी सरकार ने अब तक क्या काम किया है? सुरक्षा के लिए क्या क्या कदम उठाये गए? ये धमकियां देने वाले कौन हैं और इनका इतना दुस्साहस कैसे हो गया? देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह को सामने आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

बम Threat को लेकर क्या कहा?
संजय सिंह ने बम थ्रेट को लेकर बिंदुवार डेटा साझा किए:
-Airlines को उड़ाने की धमकी मिल रही है।
-मंदिरों को उड़ाने की धमकी मिल रही है।
-स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिल रही है।
-यहां तक कि मोदी सरकार में देश की संसद तक सुरक्षित नहीं है।
आयुष्मान भारत को लेकर लगाए आरोप
साथ ही संजय सिंह ने आयुष्मान योजना को लेकर कई बातें कही। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का सच जान लीजिये। अगर आपके घर में फ्रिज है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपके पास बाइक है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप की आमदनी 10 हजार प्रति माह से ज्यादा है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये योजना गलती से भी दिल्ली में लागू हो गई तो एक भी व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिलेगा। ये इतना बड़ा घोटाला है कि अगर इसकी जांच हो जाए तो मोदी जी को मुंह छुपाने की जगह नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications