Swati Maliwal: स्वाती मालीवाल से तल्खी के बाद भी आम आदमी पार्टी क्यों नहीं निकाल रही बाहर? जानिए बड़ी वजह
AAP and Swati Maliwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है अब आतिशी मार्लेना दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगी। आतिशी को दिल्ली का नया सीएम बनाए जाने की घोषणा के तुरंत बाद AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी हैं।
आतिशी को सीएम की कुर्सी पर बैठाए जाने के फैसले की स्वाति मालीवा ने आलोचना करते हुए आतिशी को "डमी सीएम" बताया और दिल्ली के भविष्य को लेकर चिंता जताई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता आगबबूला हो गए और उनसे अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा देने की मांग कर बैठे हैं।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के समय से ही स्वाति मालीवाल AAP नेताओं के खिलाफ झंडा बुलंद किए हुए हैं इसके बावजूद अभी भी वो पार्टी में बनी हुई हैं। इससे सवाल उठता है कि स्वाती मालीवाल के ऐसे रवैये के बावजूद उन्हें अभी तक आम आदमी पार्टी से बाहर क्यों नहीं निकाला? अगर आम आदमी पार्टी स्वाती मालीवाल को हटाने का फैसला करती है तो पार्टी को किन संभावित चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
आम आदमी पार्टी के पास स्वाति मालीवाल का लेकर तीन विकल्प है या पार्टी उनसे निलंबित कर दे, या पार्टी उन्हें बर्खस्त यानी पार्टी से निष्काषित कर दें या आप उनसे इस्तीफा मांग लें। लेकिन इन तीनों परिस्थितियों का परिणाम क्या होगा?
निलंबित करने पर क्या होगा?
अगर आम आदमी पार्टी स्वाती मालीवाल को निलंबित करती है तो उन्हें पार्टी के निर्देशों का पालन करना होगा, लेकिन स्वाती मालीवाल को इससे लाभ ये होगा कि वो बिना किसी समस्या के उनकी राज्यसभा सदस्यता बनी रहेगी। वो सांसद बनी रहेंगी।
आप से निष्कासन करने पर क्या होगा?
आम आमदी पार्टी से निष्कासन यानी अगर स्वाती मालीवाल को पार्टी से निकाल दिया जाता है तो इसका मतलब होगा कि वह सांसद बनी रहेंगी, लेकिन पार्टी के आदेशों का पालन नहीं करेंगी, जिसके बाद आम आदमी पार्टी का सदन में एक सांसद कम हो जाएगा। वहीं जब तक स्वाती मालीवाल की बात की जाए तो जब तक आप बर्खास्त नहीं करती है तब तक स्वाती कोई पार्टी भी ज्वाइन नहीं कर सकती।
ये भी पढ़ें-केजरीवाल ने 2023 में पहली बार मंत्री बनीं आतिशी को क्यों सौंपी सीएम की कुर्सी?
फिर कैसे आप खत्म करवा सकती है स्वाती की सदस्यता?
स्वाती मालीवाल की आम आदमी पार्टी से सदस्यता तभी समाप्त की जा सकती है जब वह पद और आप से इस्तीफा दे दें। ऐसे में आम आदमी पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए वो आप के खिलाफ वोट करें या सदन में मतदान से दूर रहें। ऐसे मामलों में, AAP उनकी सदस्यता को चुनौती देने के लिए 15 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज करा सकती है।
ऐसे में पार्टी शायद यह पसंद करेगी कि वह या तो स्वेच्छा से इस्तीफा दे या सदन में उनके खिलाफ वोट करे, जिससे वे औपचारिक प्रक्रियाओं के माध्यम से उनकी सदस्यता समाप्त कर सकें।
आप को तय करनी होगी अपनी प्राथमिकता
यह स्थिति AAP के लिए दुविधापूर्ण है क्योंकि वे पार्टी में स्वाति मालीवाल के भविष्य को लेकर अपने विकल्पों पर विचार कर रही हैं। उनकी निरंतर मौजूदगी चुनौतियों का सबब बन रही है ऐस में पार्टी तय करना होगा कि क्या आंतरिक सद्भाव बनाए रखना सदन में सीट खोने से अधिक महत्वपूर्ण है या फिर असहमति के बावजूद स्वाति मालीवाल को बनाए रखना उनकी राजनीतिक रणनीति के लिए अधिक फायदेमंद है।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications