कौन हैं देवेंद्र यादव? जिन्हें अरविंदर लवली के इस्तीफे के बाद बनाया गया दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष

Devender yadav news,कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद आज मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस के लिए अतंरिम अध्यक्ष का चुनाव किया गया। दिल्ली के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसी) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद देवेंद्र यादव का नाम दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार सबसे आगे चल रहा था। जिस पर आज आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी। देवेंद्र यादव पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भी हैं।

Who is Devendra Yadav appointed as interim President of the Delhi Pradesh Congress Committee

लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली ने अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रविवार को इस्तीफा देने का ऐलान किया था। जिसके बाद पार्टी के सामने दिल्ली में बड़ा संकट खड़ा हो गया था। जिसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। ये माना जा रहा था कि, पार्टी जल्द के दिल्ली के लिए अतंरिम अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी।

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने पुराने नेता देवेंद्र यादव को फिलहाल दिल्ली की कमान सौंप गी है। वह इस समय पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भी हैं और अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी पद पर बने रहेंगे। इस पद की रेस के लिए देवेंद्र यादव के अलावा राजेश लिलोठिया का भी नाम चल रहा था। जिसमें अंतिम तौर पर देवेंद्र यादव बाजी मारने में सफल रहे।

कौन हैं देवेंद्र यादव?

देवेंद्र यादव दिल्ली की बादली सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2015 में अजेश यादव (आप) से 35,376 वोटों के अंतर से हार गए थे।

वो कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के भी सदस्य हैं। इसके अलावा उन्हें पंजाब का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। देवेंद्र यादव कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता हैं और और पूरी दृढ़ता से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में जुटे हैं। उन्हें कांग्रेस आलाकमान का भरोसेमंद माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+