कहां हैं राघव चड्ढा? क्या गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं? AAP ने दिया अपडेट
Where is

वहीं अब आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने खुलासा किया है कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा महत्वपूर्ण चुनाव अवधि क्यों नदारत हैं?
इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे राघव चड्ढा
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को बताया राघव चड्ढा चुनाव प्रचार में इसलिए नजर नहीं आ रहे क्योंकि वो आंख संबंधी गंभीर बीमारी से जुढ रहे हैं। उन्होंने बताया भारद्वाज ने कहा चड्ढा की आंखों की रोशनी लगभग चली गई है वो अपनी आंखों का इलाज के लिए वर्तमान समय में विदेश गए हुए हैं।
बिट्रेन में चल रहा है इलाज
सौरभ भारद्वाज ने बताया राघव चड्ढा वर्तमान समय में बिट्रेन में हैं और वो आंखों की एक जटिलता से जूझ रहे हैं जिसका इलाज बिट्रेन करवाने गए हैं।
आंखों की रोशनी भी जा सकती थी
आप मंत्री ने कहा मुझे बताया गया कि उनकी आंख की समस्या काफी गंभीर थी जिससे उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। वह वहां इलाज कराने गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सौरभ भारद्वाज ने कहा मेरी उनके साथ शुभकामनाएं हैं। वह जल्द ही अच्छे स्वास्थ्य में वापस आएंगे और अभियान में शामिल होंगे।
केजरीवाल के करीबी हैं राघव चड्ढ़ा
बता दें राघव चड्ढ़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी नेता हैं जिन्होंने पार्टी में महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर पार्टी के हमलों का नेतृत्व किया लेकिन आम आदमी पार्टी की इस परीक्षा की घड़ी में आंख की सर्जरी के लिए पिछले महीने से लंदन में हैं।
मुश्किल घड़ी में राघव चड्ढ़ा की अनुपस्थिति AAP को खल रही
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी को लगातार झटके मिल रहे हैं सबसे बड़ा झटका तो दिल्ली की शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उन्हें तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया है। ऐसे समय में आप के प्रभावशाली नेता राघव चड्ढा की अनुपस्थिति आप को खल रही है।












Click it and Unblock the Notifications