'सीएम के घर ऐसा क्या मिला कि उन्हें CBI ने बुलाया', अरविंद केजरीवाल को समन मिलने पर बोलीं आतिशी

Delhi Liquor Scam: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

Atishi Marlena

Arvind Kejriwal CBI Notice: दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सीबीआई का नोटिस मिलने के बाद से राजनीति गर्मा गई है। पहले संजय सिंह अब मंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए पूछा है कि आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री को समन क्यों भेजा गया है? सीएम के घर ऐसा क्या मिला जो उन्हें CBI ने बुलाया है? सीबीआई AAP पर एक भी रूपये का घोटाला अब तक साबित नहीं कर पाई है।

AAP पर एक भी रूपये का घोटाला अब तक साबित नहीं कर पाई सीबीआई
आतिशी मार्लेना ने कहा कि सीबीआई, AAP पर एक भी रूपये का घोटाला अब तक साबित नहीं कर पाई है। आप के खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का आरोप अभी तक साबित नहीं हो पाया है। आतिशी मार्लेना ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात करने वाले केजरीवाल अकेले नेता हैं। वे उनकी आवाज दबाना चाहते हैं। सीएम केजरीवाल को ये लोग ना तो डरा सकते हैं और ना ही रोक पाएंगे।

केजरीवाल के सवाल के बाद मोदी जी ने सीबीआई भेजी
जब केजरीवाल जी, मोदी जी के भ्रष्टाचार का खुलासा करते हैं कि 2014 में मोदी जी PM बनने के बाद मित्र की Net Worth 60 हजार करोड़ से 11 लाख करोड़ कैसे हुई? फर्जी कंपनियों से मित्र की कंपनी में लगे कालेधन की जांच क्यों नहीं होती? तब मोदी जी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी को चुप कराना चाहते हैं।

सीएम देंगे सीबीआई के सवालों का जवाब
आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने ये भी कहा कि 16 अप्रैल को सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) CBI के सवालों का जवाब देने जाएंगे। वह जो भी जांच होगी उसमें पूरा सहयोग करेंगे। AAP इस मुद्दे को पूरे जोर-शोर से हर माध्यम से लोगों के बीच उठाएगी।

मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठे हलफनामे दाखिल किया गया: केजरीवाल
दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बुलाए जाने के एक दिन बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जांच एजेंसियों पर जेल में बंद आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठे हलफनामे दाखिल करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने दावा किया कि वे सिसोदिया के खिलाफ गवाही देने के लिए लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+