विधानसभा में क्या है आतिशी सरकार की खास रणनीति ?
Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में नवगठित आतिशी सरकार द्वारा विश्वास मत पेश किया जाएगा। विधानसभा शुरू होते ही हंगामा देखने को मिला। उप राज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली सरकार को लंबित CAG रिपोर्ट पेश करने का सुझाव दिया है। वहीं, विपक्ष में बैठी बीजेपी भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ AAP सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।
दिल्ली विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि सीएम आतिशी की अगुवाई वाली सरकार सदन में विश्वास मत हासिल करने की कोशिश कर सकती है। कामकाज की सूची के अनुसार गुरुवार को सुबह 11 बजे सदन शुरू होने के बाद एक श्रद्धांजलि होगी, उसके बाद विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मामले उठाएंगे।

इधर LG सचिवालय के मुख्य सचिव धर्मेंद्र और वित्त सचिव आशीष चंद्र वर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि 26 और 27 सितंबर को सत्र के दौरान शीर्ष सीएजी की लंबित रिपोर्ट विधानसभा में रखें और इसे मुख्यमंत्री के ध्यान में लाएं।
CAG रिपोर्ट पेश करने का सुझाव
एलजी कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, 2020-2021 वित्त वर्ष की बारह नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट राज्य सरकार के पास लंबित हैं। इन रिपोर्टों में राज्य वित्त लेखा परीक्षा, वाहन वायु प्रदूषण की रोकथाम, सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा और सेवाएं, शराब का विनियमन और आपूर्ति, वित्त खाते और विनियोग खाते से संबंधित रिपोर्ट शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications