Delhi Weather: अगले 2 घंटों में दिल्ली- NCR में भारी बारिश की चेतावनी, Orange Alert जारी

नई दिल्ली, 22 सितंबर। राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बारिश होने के साथ-साथ हवाएं चलने का अनुमान है और आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में बारिश का Orange Alert जारी, इन राज्यों को भी किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में Orange Alert जारी

    दिल्ली में Orange Alert जारी

    विभाग के मुताबिक दिल्ली में बारिश का दौर अगले तीन-चार दिन जारी रहेगा। जहां आज के लिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, वहीं दूसरी ओर गुरुवार, शनिवार और रविवार के लिए 'येलो' अलर्ट और शुक्रवार के लिए 'ग्रीन' अलर्ट जारी किया है।

     भारी बारिश की आशंका

    भारी बारिश की आशंका

    मौसम विभाग के ताजा ट्वीट के मुताबिक अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली (रोहिणी, पीतमपुरा), एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़),कैथल, नरवाना, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, हिसार, गन्नौर, हांसी, सोनीपत, होडल (हरियाणा) बिजनौर, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकरा, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलाटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर , अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, गभाना, जट्टारी, खैर, अलीगढ़, इगलास, बरसाना, राया, मथुरा (यूपी) डीग (राजस्थान) में भारी बारिश की आशंका है।

    पूरे हफ्ते बरसेंगे बादल

    पूरे हफ्ते बरसेंगे बादल

    आईएमडी के मुताबिक बंगाली की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हुआ है जो कि साउथ-वेस्ट की ओर मूव कर रहा है और इस कारण दिल्ली और उसके आस-पास के एरिया में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि यूपी, एमपी, उत्तराखंड, बिहार ,छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, पं.बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश होगी जबकि साउथ में भी बादल बरसेंगे।

    सितंबर में इस बार अत्यधिक बारिश

    सितंबर में इस बार अत्यधिक बारिश

    विभाग के मुताबिक सितंबर में इस बार अत्यधिक बारिश हुई है, कहीं-कहीं तो बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो कहीं पर भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। विभाग के मुताबिक पूरे देश में अभी तक भारी बारिश हुई है, जो कि सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा है और बारिश का दौर अभी भी पूरे सितंबर भर जारी रहने वाला है और इसी वजह से इस बार मानसून की वापसी भी देरी से होने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+