Weather Updates: अगले 24 घंटों में बदलेगा दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली, 08 जुलाई। अगले 24 घंटे के अंदर मानसून की बेरूखी खत्म हो सकती है क्योंकि मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में कल से प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में मानसून 10-11 जुलाई तक पहुंचेगा और ऐसे में एक दिन पहले दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मेघ बरस सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR में Monsoon का इंतजार होगा खत्म, जमकर बरसेंगे बादल । वनइंडिया हिंदी
    अगले 24 घंटों में होगी मौसम में तब्दीली

    अगले 24 घंटों में होगी मौसम में तब्दीली

    मौसम विभाग ने कहा है कि इस वक्त दिल्ली,यूपी,राजस्थान,एमपी में जमकर गर्मी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर तो पारा चालीस के पार है लेकिन आज रात के बाद से मौसम में तब्दीली देखी जाएगी। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं नार्थ इंडिया पहुंचने लगी हैं, जिससे कि कमजोर पड़े मानसून में थोड़ी सी तेजी देखी जा रही है इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मानसून 10-11 तक राजधानी पहुंच जाएगा।

    यहां बरसेंगे बादल

    यहां बरसेंगे बादल

    जबकि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, छत्तीसगढ़ , तेलंगाना, ओडिशा , गोवा , महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है और इसी कारण यहां अलर्ट जारी किया गया है।

    स्काईमेट ने कही ये बात

    स्काईमेट ने कही ये बात

    जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है और वर्षा के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़क सकती हैं।

    हल्की से मध्यम बारिश की आशंका

    हल्की से मध्यम बारिश की आशंका

    तो वहीं 11-12 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+