Delhi-NCR में बरसे बादल, पानी-पानी राजधानी, जानिए Weather Updates
नई दिल्ली, 08 अगस्त। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में जमकर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही यहां पर बारिश की आशंका व्यक्त की थी। हालांकि बारिश होने के कारण राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मालूम हो कि शनिवार को भी दिल्ली में मेघ बरसे थे लेकिन बारिश होने के कुछ देर बाद हल्की धूप भी निकल आई थी, जिसकी वजह से दिल्लीवासी उमस का सामना कर रहे थे लेकिन आज बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
Recommended Video

दिल्ली में अभी सामान्य से ज्यादा बारिश हो गई है
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला अगले 2-4 दिन यूं ही जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि दिल्ली में भले ही मानसून लेट आया है लेकिन दिल्ली में अभी सामान्य से ज्यादा बारिश हो गई है।

लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश होने के आसार
केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजस्थान, हरियाणा , सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अंडमान-निकोबार, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है को वहीं जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications