Delhi Rains: दिल्ली वाले रहें सावधान, मौसम विभाग का ताजा अपडेट डराने वाला, जानिए IMD ने क्या कहा?
Delhi Rains updates: दिल्ली में एक बार फिर से तगड़ी बारिश होने के आसार हैं, भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत नोएडा के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसके लिए चेतावनी जारी की है।
और लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट लेने को कहा है।आपको बता दें कि बीते गुरुवार को दिल्ली में जमकर बारिश हुई थी।

जिसने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था, इसलिए आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वो ए़डवाइजरी को फॉलो करें।अनुमान है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहेगा।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 101 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 104 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 12 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 101 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -105 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -103 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं हिमाचल में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी
जबकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। असम जो कि पहले से ही बाढ़ग्रस्त है, वहां भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
कैसे रखें बारिश में खुद का ख्याल?
- स्वस्थ आहार लें: बरसात के मौसम में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए आपको अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें और बाहर के खाद्य पदार्थों से बचें। हल्दी वाला दूध और अदरक की चाय का सेवन करें।
- स्वच्छता बनाए रखें: बरसात में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं।
- पानी जमा न होने दें: घर के आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े। मच्छरदानी का प्रयोग करें और मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें।
- योग करें: कसरत और योग को न भूलें। नियमित व्यायाम से आपका इम्यून सिस्टटम मजबूत होता है और आप बीमारियों से बचे रहते हैं।
- पानी उबालकर पिएं: हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं।
- आवश्यक दवाइयां रखें: बरसात के मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं। घर में जरूरी दवाइयाँ हमेशा रखें और किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications