Weather News: दिवाली से पहले दिल्ली में सर्द हवाओं की दस्तक! कबसे कोहरे का कहर? जानें UP के मौसम का हाल?
Weather News: दिवाली पर्व के एक सप्ताह पहले ही, दिल्ली का मौसम तेजी (Delhi Weather News) से बदल रहा है। अचानक चल रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां कुछ दिनों पहले तक अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वहीं, अब यह गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। न्यूनतम तापमान भी घटकर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं हैं। इन हवाओं ने दिल्ली के मौसम में ठंडक ला दी है, जिससे दिन में धूप की चटख भी कम हो गई है। अगर, हवाएं इसी तरह जारी रहीं, तो आने वाले दिनों में और ठंड महसूस की जा सकती है।

कोहरा कब देगा दस्तक? (Delhi Fog Update)
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोहरा नवंबर के मध्य या अंत तक दिखाई देने लगेगा। फिलहाल, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यही हवाएं दिल्ली में कड़ाके की ठंड का संकेत हैं या वे थोड़े दिनों बाद थम जाएंगी।
तापमान का पूर्वानुमान
22 अक्टूबर को, दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के चलते यह तापमान और गिर सकता है।
कैसा है उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल? (Uttar Pradesh Weather News)
उत्तर प्रदेश में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है। राज्य के ज्यादातर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30℃ से 36℃ के बीच दर्ज किया जा रहा है। दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रातें ठंडी हो रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो 24 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
22 और 23 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 24 अक्टूबर के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, चंदौली, और सोनभद्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 25 और 26 अक्टूबर को भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications