Weather News: दिल्ली-NCR में अभी और सताएगी गर्मी, जानें कब मिलेगी राहत? कहां बारिश और लू का अलर्ट?

Weather News: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए मई का महीना बेहद चिलचिलाने वाला नजर आ रहा है। लगातार तीन दिन से सूरज दादा अपनी तपिश से लोगों को झुलसा रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को पारा बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

यह इस साल शहर में दर्ज किया गया, सबसे अधिक तापमान था। अगले तीन दिनों तक दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी यह खबर जरूर दी है कि बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाओं का सिलसिला बना रहेगा, जो 11 मई तक जारी रह सकता है।

Weather News Update

मौसम विभाग ने 10 से 13 मई के बीच बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। लेकिन, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, शहर में बादल छाए रहेंगे, बहुत हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, अगले छह दिनों तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार को दिल्ली के इलाकों का तापमान

Recommended Video

    Weather News: दिल्ली-NCR में अभी और सताएगी गर्मी, लू का अलर्ट
    • सफदरजंग- 42 डिग्री सेल्सियस
    • नजफगढ़- 43.9 डिग्री सेल्सियस
    • जाफरपुर- 43.1 डिग्री सेल्सियस
    • नरेला- 43.1 डिग्री सेल्सियस

    8 राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी
    मौसम विभाग के मुताबिक, 8 मई पश्चिमी राजस्थान में लू की और चुनौतियां लेकर आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने 10 मई, 2024 तक विभिन्न क्षेत्रों को कवर करते हुए 45 डिग्री से अधिक तापमान वाले 8 राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। हीट स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानना और सुरक्षित रहने के लिए त्वरित कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

    मौसम कार्यालय ने कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के आंतरिक इलाकों में लू चलने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने अपने दैनिक मौसम अपडेट में कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को छोड़कर पूरे देश में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

    मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 14 मई तक गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है। आज दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। शुक्रवार तक राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 8 मई से तीव्र गर्मी का अनुभव होगा।

    अन्य राज्यों के आज के मौसम का हाल ?

    • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु में काफी व्यापक बारिश और तूफान की संभावना है।
    • अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में काफी व्यापक बारिश/बर्फबारी और तूफान की संभावना है।
    • उत्तराखंड में छिटपुट बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
    • झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश और तूफान की संभावना है।
    • पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।
    • राजस्थान के पश्चिमी छोर पर 45°C का तापमान संभव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+