Weather News: दिल्ली में इस दिन हो सकती है बारिश, सुबह-शाम की ठंड रहेगी बरकरार

Delhi NCR Weather News: पहाड़ों पर इस बार देर से हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम में भी बदलाव हो रखा है। ऐसे में सुबह और शाम लगातार ठंड देखी जा रही है।

मौसम में हुए बदलाव के बाद शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

Delhi NCR Weather News

जानिए दिल्ली में कब होगी बारिश?

वहीं दिल्ली में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी के अनुसार शनिवार से लेकर 12 मार्च तक दिन में बादल छाए रहेंगे, जबकि 13 मार्च को बारिश होने की संभावना है। वहीं बदलते मौसम से दिल्ली की हवा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

Recommended Video

    Weather News: दिल्ली में इस दिन हो सकती है बारिश, सुबह-शाम की ठंड रहेगी बरकरार

    शुक्रवार को तेज हवाओं के चलने के कारण प्रदूषण से राहत मिली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। 10 मार्च तक प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा।

    मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 9 मार्च को दिल्ली में हवाएं फिर से तेज होंगी और दो दिन के लिए मौसम खुशनुमा बना देंगी।

    आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

    मौसम विभाग की ओर से की गई भविष्यवाणी के मुताबिक शनिवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 9 और 10 मार्च को एक बार फिर इसका मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

    स्काईमेट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस इस समय उत्तर भारत के पहाड़ों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। 9 मार्च तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा।

    वहीं तेज हवा लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। आईएमडी के अनुसार शनिवार और रविवार को 25-25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+