Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बारिश से मिली राहत, आज भी होगी बरसात
Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात को अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। गुरुवार दोपहर बाद से ही छाए बादल एक बार फिर देर रात को बरस गए, जिसके बाद दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।
बीते कई दिनों से जारी गर्मी की परेशानी के बीच एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आसमान से राहत की बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल बारिश की उम्मीद है।

शुक्रवार देर रात दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में बारिश देखने को मिली। वहीं नोएडा में भी हल्की हवाएं चलती दिखीं। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वसंत कुंज और मुनिरका एन्क्लेव में बारिश की वीडियो साझा की है।
हल्की बारिश के बाद दिल्ली का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।
Recommended Video
बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप व उमस ने लोगों को परेशानी बढ़ा रखी थी, हालांकि शाम होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन ज्यादा कुछ असर नहीं हुआ, लेकिन अब इस बारिश से तापमान में कमी की उम्मीद है।
महाराष्ट्र में मौसम विभाग का अलर्ट
वहीं बारिश और तूफान को लेकर मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 9 सितंबर के लिए ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए यलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने शनिवार को इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई के लिए 9-12 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान के साथ ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications