Delhi Ka Mausam: धुंध के आगोश में देश का 'दिल', AQI पहुंचा 400 के पार, जानिए आज के मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। आने वाले दिनों में सर्दी में जोरदार इजाफा हो सकता है।

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी बढ़ती ही जा रही है, लोगों को सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड का एहसास हो रहा है, हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली हुई है लेकिन मौसम विभाग का कहना है सर्दी की रफ्तार यूं ही बढ़ती रहेगी। भयंकर कोहरे और ओस से सामना जल्द ही लोगों का होगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फाबारी ने मैदानी इलाकों का तापमान घटा दिया है, जिसके कारण ठंडक बढ़ रही है।

Recommended Video

    Delhi Ka Mausam: धुंध के आगोश में देश का 'दिल', AQI पहुंचा 400 के पार, जानिए आज के मौसम का हाल
    Delhi Ka Mausam

    आईएमडी के मुताबिक आज दिन में यहां पर मौसम शुष्क ही रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री ही रहेगा। हालांकि दिल्ली में अब सर्दी बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी चरम स्तर पर है। आज यहां AQI 400 के पार पहुंच गया है, जो कि काफी खराब स्थिति है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 401 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 347 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 351 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 356 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 365 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 367 AQI

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    Delhi Ka Mausam

    अगर NCR की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24डिग्री रह सकता है। हिमाचल- कश्मीर में आज भी कहीं-कहीं बर्फ गिरने के भी आसार हैं। इसका असर दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान पर भी पड़ेगा।

    Delhi Ka Mausam

    तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश के आसार

    राजस्थान में तो कई जगहों पर शीत लहर की भी आशंका बनी हुई है तो वहीं तमिलनाडु और केरल में आज भी बारिश के आसार हैं, जिसका असर कर्नाटक और आंध्रा पर भी पड़ेगा , जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश की भी आशंका बनी है, जिससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+