Delhi Ka Mausam: राजधानी में AQI पहुंचा 400 के पार, तापमान में भी कमी, जानिए IMD अपडेट
दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश के दिल यानी नई दिल्ली में अब सर्दी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में मौसम चेंज हो रहा है और इसका असर अब आस-पास के राज्यों में भी पड़ रहा है और आने वाले दिनों में अब तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। तो वहीं दिल्ली में अब कोहरे की एंट्री हो गई है तो वहीं नेशनल कैपिटल की हवा बहुत खराब श्रेणी में है। आज यहां पर AQI 400 के पार पहुंच गया है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि उसकी ओर से लगातार सख्ती बरती जा रही है। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण को लागू कर दिया गया है, जिसके तहत राजधानी में आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर सभी तरह के निर्माण कार्य पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है।
Recommended Video

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित है...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 439 AQI (बहुत खराब)
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 408 AQI(बहुत खराब)
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 452 AQI (बहुत खराब)
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 444 AQI (बहुत खराब)
- परपड़गंज - 398 AQI (बहुत खराब)
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 459 AQI (बहुत खराब)
खास बातें
Air Quality Index के जरिए हवा का गुणवत्ता पता लगाया जाता है।
- 0 और 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 और 100 के बीच AQI 'संतोषजनक',
- 101 और 200 के बीच AQI 'मध्यम',
- 201 और 300 के बीच AQI 'खराब',
- 301 और 400 के बीच AQI 'बेहद खराब' और
- 401 से 500 के बीचAQI 'गंभीर' श्रेणी होता है।

फिलहाल दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी और बिहार में मौसम शुष्क ही रहने वाला है। उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बर्फबारी के आसार हैं तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु प्रशासन ने भारी बारिश के कारण आज नागपट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। तो वहीं तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि आज उत्तर भारत में मौसम शुष्क और अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु,असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।तो वहीं दिल्ली में धुंध छाई रहेगी और लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा। अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में मौसम साफ रहेगा लेकिन रात ठंडी रहेगी। तो वहीं पहाड़ों पर हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications