Delhi Ka Mausam: स्मोग की गिरफ्त में दिल्ली, ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, जानिए आज के मौसम का हाल

दिल्ली में आज मौसम शुष्क और साफ रहेगा, दिन में धूप निकलेगी तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

Delhi Ka Mausam

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी का असर दिखने लगा है, सुबह-शाम होने वाले हल्के कोहरे ने लोगों को तंग करना शुरू कर दिया है, तो वहीं आने वाले दिनों में अब तेजी से तापमान में गिरावट देखी जाएगी, ऐसा कहना है मौसम विभाग का, जिसने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस हफ्ते के अंत में दिल्ली के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि पारे में गिरावट होगी, जिसके पीछे कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है।

Delhi Ka Mausam:

लेकिन सर्दी बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। चारों ओर आज भी स्मोग की चादर छाई हुई है तो वहीं आज भी यहां का AQI 329 है, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 356 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 348 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 392 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 338 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 356 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 376 AQI

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

आईएमडी के मुताबिक आज दिन में यहां पर मौसम शुष्क और साफ रहेगा, दिन में धूप निकलेगी तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। तो वहीं नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

Delhi Ka Mausam:

जबकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा तो दक्षिण भारत में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है क्योंकि अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक प्रेशर बन गया है, जिसके तूफान में बदलने के आशंका है, इसी वजह से तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+