Delhi Ka Mausam: दिल्ली में अब सताएगी ठंड, प्रदूषण से राहत नहीं, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन हल्की ठंडी हवाएं यहां चल सकती हैं

Recommended Video
दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश की राजधानी में अब सर्दी का असर दिखने लग गया है। कोहरे और स्मोग की चादर में लिपटी दिल्ली में अब ठंड बढ़ने लग गई है। मंगलवार की सुबह भी लोगों के लिए काफी सर्द भरी रही है, सुबह-सुबह रजाई छोड़कर काम पर निकलना लोगों के लिए थोड़ा परेशानी भरा रहा। हालांकि दिल्ली में अभी वैसी ठंड नहीं पड़ रही है जो लोगों को बहुत ज्यादा परेशान करे क्योंकि दिन में धूप निकल जाने से लोगों को राहत मिल रही है लेकिन हिमाचल की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आएगी, बर्फीली हवाओं की सक्रियता इस हफ्ते के अंत में बढ़ सकती है।

फिलहाल मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिन में यहां पर मौसम शुष्क रहेगा लेकिन हल्की ठंडी हवाएं यहां चल सकती हैं तो वहीं आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आस-पास रह सकता है लेकिन प्रदूषण से दिल्ली को राहत नहीं है। आज भी यहां के अधिकतर क्षेत्रों का AQI 200 और 300 के बीच ही है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 206 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 260 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 251 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 218 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 211 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 219 AQI
ये है मापदंड
- शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
- 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
- 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
- 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
- 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
- 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
अगर एनसीआर की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 8डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं यूपी में न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है तो वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 07 डिग्री रह सकता है।

वैसे आज कश्मीर और हिमाचल में मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बरसात हो सकती है। बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा और यहां पर कोहरे का असर देखने को मिलेगा तो वहीं दक्षिण भारत में आज भी Cyclone Mandous के कारण भारी बारिश होने के आसार है। हालांकि तूफान कमजोर हो गया है लेकिन फिर भी तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है और आज भी यहां पर रेड अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक में आज के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications