Delhi Ka Mausam: सर्द होती जा रही है दिल्ली, प्रदूषण भी हाई लेवल पर, जानिए आज के मौसम का हाल

दिल्ली में स्मोग की चादर छाई हुई है, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर फिर से रोक लगाई गई है।

Delhi Ka Mausam

Recommended Video

    Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर से बढ़ी कंपकंपी | वनइंडिया हिंदी *News

    दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब दिन-प्रति दिन सर्दी बढ़ती ही जा रही है। सुबह-सुबह कोहरा होने से लोगों को अब हल्की परेशानी होने लगी है तो वहीं अभी भी राजधानी में स्मोग की चादर छाई हुई है। प्रदूषण चरम सीमा पर है। आज भी यहां का AQI 337 है, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली की हवा में कोई सुधार के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 367 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 344 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 399 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 401 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 321 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 389 AQI

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    Delhi Ka Mausam

    बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर फिर से रोक लगाई गई है तो वहीं डीजल जनरेटर और तंदूर को भी जलाने से रोका गया है। फिलहाल आईएमडी के मुताबिक आज दिन में यहां पर मौसम शुष्क ही रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। तो वहीं नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24डिग्री रह सकता है। पहाड़ों पर बारिश का दौर जारी है इसलिए दिल्ली समेत कई राज्यों में सर्दी बढ़ेगी ही।

    Delhi Ka Mausam

    अंडमान सागर में बना साइक्लोनिक प्रेशर

    तो वहीं दक्षिण भारत में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है क्योंकि अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक प्रेशर बन गया है, जिसके तूफान में बदलने के आशंका है, इसकी वजह से तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+