Delhi Rains Updates: दिल्ली में फिर उमस का डेरा, जानिए कब मिलेगी इससे राहत?
Delhi Rains Updates: दिल्ली में एक बार फिर उमस देखने को मिल रही है, जिसके पीछे सीधा कारण ये है कि देश की राजधानी में अभी तक वैसी बारिश नहीं हुई है जैसी कि सावन माह में उम्मीद की जाती है।
फिलहाल मौसम विभाग का ताजा अपडेट थोड़ा राहत भरा है, उसका कहना है कि 31 जुलाई तक यहां पर मध्यम से तेज बारिश देखने को मिलेगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

उसने आज शाम तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बरसात की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहेगा, फिलहाल बारिश के कारण यहां पर प्रदूषण थोड़ा सा कम हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 111 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 101 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 13 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 103 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -104 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -102 AQI
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं मुंबई, पुणे और ठाणे समेत महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी
तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी जमकर बारिश होगी।
केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी
बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी है और लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।
झारखंड में 31 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है
तो वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने 30 जुलाई से 1 अगस्त तक त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर में भी अत्यधिक भारी बरसात की चेतावनी जारी की है । झारखंड में 31 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक भारी बारिश और सिक्किम, पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बरसात का अलर्ट जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम की जानकारी जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications